सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Video : भारत भ्रमण यात्रा को सांसद ने किया रवाना

बरदह। ठेकमा सिद्ध पीठ बाबा युवराज दास आश्रम भवतर में जन सहयोग से 121 फुट ऊंची महाकालेश्वर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आर्थिक सहयोग के लिए मंदिर के पुजारी ज्ञानदास व बाबा कल्पदेव दास द्वारा रविवार को निकाली गई भारत भ्रमण रथ यात्रा को सांसद दिनेश लाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि आजमगढ़ हमारा घर है। यहां की जनता ने ही हमें अपना सांसद चुना है। मंदिर निर्माण में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। आजमगढ़ की धरती ऋषि-मुनियों की धरती है। दत्तात्रेय, दुर्वासा मुनि, चंद्रमा ऋषि आश्रम व अवंतिका पुरी जैसे अनेक स्थान  आज भी ऋषि मुनियों की तपोस्थली का जीवंत प्रमाण है। महंत कल्पदेव दास ने कहा कि भवतर में महा कालेश्वर की प्रतिमा स्थापना के लिए रथ यात्रा की शुरूआत की गई है। जन सहयोग से यहां पर मंदिर भी बनेगा। उन्होंने मंदिर व प्रतिमा स्थापना के लिए जन सहयोग की अपील किया। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं