सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Video: 167 दिव्यांगों में वितरित किया गया उपकरण

जहानागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों में उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 167 दिव्यांग बच्चों मेंं मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जहानागंज रमेश कनौजिया और खंड शिक्षा अधिकारी जहानागंज श्रीमती नीलम ने उपकरण वितरित किया। 

कार्यक्रम की शुरूआत ब्लाक प्रमुख और खंड ‌शिक्षाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ब्लाक प्रमुख रमेश कनौजिया ने बताया कि इन दिव्यांग बच्चों को भी आम बच्चों की तरह से देखा जाना चाहिए। यह उपकरण इन बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन में मददगार साबित होंगे।  खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला ने जिला समन्वयक संतोष कुमार और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगंतुकों सहित अभिभावकों का आभार प्रकट किए। बताया कि 167 बच्चों को 262 उपकरण वितरित किया गया। जिसमें ट्राई साइकिल 22 , व्हीलचेयर 45, सीपी चेयर 5, क्रिएचर 42 का वितरण किया गया। संचालन विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री शिव प्रकाश चौबे, वरुण सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्र, संजय सिंह, राजेश सिंह, विजय सिंह सहित अन्य अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।


 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं