सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Sagari: बांध को बांधने में जुटे हैं ग्रामीण, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी, देखे वीडियो




सगड़ी। टेकनपुर में बदरहुआ नाले के पास बांध टूटने से हडकंप मचा हुआ है। ग्रामीण और प्रशासन मिलकर बांध को जोड़ने का काम तेजी के साथ कर रहे हैं। बांध टूटने की जानकारी मिलते ही एडीएम आपदा आजाद भगत सिंह सहित बड़ी संख्या में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम राजीव रतन का कहना है कि बांध टूटने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होगा। लेकिन अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

सगड़ी तहसील अंतर्गत देवारा इलाके में उफान पर आई घाघरा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी दो दिन पूर्व ही महुला गढ़वल के छितौनी के पास रिंग बांध कटने से भारी नुकसान हुआ था। किसी प्रकार से उसे बांधा गया था लेकिन अलसुबह बदरहुआ गेज के पास टेकनपुर रिंग बांध भी कट गया। वहीं प्रशासन और बाढ़ विभाग के साथ गांव के लोग कटे बांध को बालू, पत्थर की बोरी और जाल से बांधने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भोर में ही जब बांध कटा तभी अधिकारियों को सूचना दी गई थी। बांध टूटने से टेकनपुर, सहसपुर कांखभार, बनकटिया, सोहराभार , जोकहारा, सुरैना, महुला, दाम महुला, छपिया आदि गांव प्रभावित होंगे।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं