सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mohammadpur: मड़ई में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली किशोरी की लाश

चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को दी तहरीर 

मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमलिया गांव में शुक्रवार की शाम को एक किशोरी का शव मड़ई में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। मृतका के चाचा ने अज्ञात व्यक्ति पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाते शव टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  अ‌मलिया गांव निवासिनी करूणा सरोज (15) पुत्री इंद्रेश सरोज गांव पर चाचा-चाची के सा‌‌थ रहती है। साथ ही उकसी छोटी बहन भी रहती थी। माता-पिता, भाई व एक बहन लखनऊ में रह कर काम करते हैं। शुक्रवार की देर शाम करूणा की लाश मड़ई में दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शाम को चार बजे के लगभग मृतका के चाचा विजई सरोज घर पहुंचे तो उन्होंने भतीजी के शव को दुपट्टे के सहरे लटकता देखा। उन्होंने किसी के द्वारा गला दबा कर हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका देने की आशंका जतायी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बेटी की मौत की खबर जैसे ही लखनऊ में रह रहे मां-बाप व भाई-बहन को मिलते ही वह घर के ‌लिए रवाना हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं