सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Mahul: बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव में शुक्रवार की शाम को बिजली की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
 जानकारी के अनुसार बिसईपुर गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान नदीम 20 पुत्र एकलाख अहमद घर में था। वह किसी काम से ‌सीढ़ियों से छत पर जाने लगा। इसी बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। परिवार के लोग सीढ़ी की तरफ भागे। देखा तो नदीम बुरी तरह से झुलस गया था। परिवार के लोग नदीम को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। ‌परिवार के लोग नदीम को जिला मुख्यालय ला रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। नदीम की मौत सेे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं