सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lalganj: लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी फरार

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश में जुटी

लालगंज। पल्हना धाम दर्शन के लिए जा रही एक महिला ने लिफ्ट देने के नाम पर एक बाइक सवार युवक पर बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हए पुलिस ‌से शिकायत की है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली में एक महिला ने लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला देवरिया जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के घर जौनपुर से तीन अक्टूबर को पल्हना माई के दर्शन के लिए घर से निकली। लालगंज से पल्हना माई दर्शन के लिए वह ऑटो रिक्शा पकड़ कर जा रही थी कि गायत्री मोड़ पर ऑटो वाले ने उसे उतार दिया। वह खड़ी होकर वाहन की प्रतीक्षा करने लगी। इस बीच बाइक पर सवार युवक आया और उसने पूछा कि कहां जाना है, मैंने उसे बताया कि वह पल्हना माई दर्शन को जा रही है आटो के इंतजार में खड़ी है। युवक ने बोला वह उसे वहां तक छोड़ देगा, महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। महिला ने बताया कि थोड़ी दूर जाने के बाद युवक ने गाड़ी रोक कर कहा कि हाथ पैर धोकर चलते हैं। इसके बाद वह हाथ पकड़कर जबरदस्ती ट्यूबवेल के पीछे ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं