सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कंधरापुर थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या, आरोपी युवक हिरासत में

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

आजमगढ़। कंधरापुर थाना के एक गांव निवासी युवक पर आठ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन में जुटी है।  

जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र में बीती रात आठ वर्षीय मासूम के साथ रेप के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार गांव के ही एक युवक ने 17 अक्टूबर की शाम आठ वर्षीय बच्ची को घर के बरामदे में खेलते वक्त बहला-फूसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद बच्ची की मौत की सूचना मिली, तो परिवार सहित गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। बच्ची खून से लथपथ थी, परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही  डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़िता के पिता की रेप और हत्या की आशंका के आधार पर इस मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लक्ष्मण (22) पुत्र पप्पू माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 




सर्वाधिक पढ़ीं गईं