सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

जेडी कार्यालय के सामने दो पक्षों में मारपीट

आजमगढ़। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के सामने दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भ‌िड़ गए। तभी एक पक्ष से दो तीन लोग मिलकर दूसरे को धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ दिए। कार्यालय के सामने हुई घटना को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इसकी निंदा की है।


जानकारी मुताबिक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में करीब एक बजे दो पक्ष किसी कार्यवश जेडी कार्यालय गए थे। तभी दो पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले की जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह हुई तो उन्होंने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। आपस में लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। दोनों पक्षों में विवाद क्या है, इसकी जानकारी कोई नहीं बता पा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं