सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नवागत सहायक विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार, की समीक्षा बैठक

नवागत सहायक विकास अधिकारी का स्वागत करते कर्मचारी

सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ विकास कार्य त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश

बरदह। ठेकमा ब्लाक सभागार में शुक्रवार को नवागत सहायक विकास अधिकारी अमरजीत ‌सिंह ने कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई और ‌विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने नवागत सहायक विकास अधिकारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 बताते चलें कि सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण ठेकमा ब्लाक से तहबरपुर में हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में कोयलसा ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी अमरजीत सिंह ने ठेकमा ब्लाक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ‌बैठक की और विकास कार्यो की समीक्षा की। कर्मचारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, या किसी कारण वश रूके हैं, उन्हें त्वरित गति से कराया जाए। इस अवसर पर नागेंद्र प्रताप सिंह, परमानंद पांडे, रामसंभार यादव, ब्लाक कोअ‌‌ार्डिनेटर रामनरायन यादव, सफाईकर्मी रमेश राम,, राणा प्रताप सिंह, चंदन प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं