सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

छठ पूजा को मायके जा रही महिला के आभूषण लेकर बदमाश फरार

महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी 

लालगंज। छठ पर्व को लेकर अपने मायके जा रही एक महिला का आटो के अंदर ही बदमाश बैग काटकर उसमें रखे ढाई लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला को इसकी जानकारी दूसरे आटो में बैठने पर तब हुई जब वह पैसे निकालने के‌ लिए बैग खोला। आभूषण का बैग नदारद रहने पर वह बसुध हो गई। इसकी सूचना उसने परिवार के सदस्यों को दी, मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उक्त आटो की काफी खोजबीन की, जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों पुलिस को सूचना दी और अज्ञात आटो वाले के खिलाफ तहरीर दी है।

 जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव निवासिनी सीमा पत्नी राजेश कन्नौजिया शुक्रवार की शाम छठ पूजा के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव स्थित अपने मायके जाने के लिए निकली। इस बीच उसने लालगंज बाजार के उत्तर कैथीशंकरपुर मोड़ से एक आटो को रूकवा उसमें सवार हो गई। आटो चालक ने उसका बैग पीछे रख दिया, जबकि इसके पहले वह अपना बैग अपने पास ही रख कर दूसरे आटो से आई थी। मुड़हर पहुंचने के कुछ देर बाद जब उसका लड़का पैसे की मांग करने लगा तो वह बैग खोलने गई तो देखा कि बैग के अंदर रखे छोटे बैग का चैन टूटा हुआ है। सा‌थ उसमें रखा लगभग ढाई लाख रुपये का आभूषण व दो हजार रुपया नगद गायब था। यह देख महिला का होश उड़ गया। आनन फानन में स्वजनों के साथ आटो की खोज करते हुए लालगंज तक आई। लेकिन आटो का कहीं अता-पता नहीं चला। काफी खोजबीन की। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी लालगंज को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवगांव गजानंद चौबे मौकेपर पहुंच गए और प‌ीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं