सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, चार बदमाश गिरफ्तार

रौनापार। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए असलहों से फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले चार बदमाश पकड़ लिए गए। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक व असलहे बरामद करने का दावा किया है। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक को शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं जो बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ केवटहिया गांव के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। सुबह करीब 7 बजे उस रास्ते से गुजर रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों को चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस पर फायर करने के बाद बाद बदमाश भागने लगे। बदमाश होने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घेरेबंदी कर चारों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और दो तमंचे मय कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में नीतीश सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह ग्राम देवखरी थाना कंधरापुर, शुभम उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय मोहल्ला जोधी का पूरा थाना शहर कोतवाली, शिवम पांडेय पुत्र विंध्याचल पांडेय ग्राम रसूलपुर नंदलाल थाना रौनापार तथा अनूप सिंह पुत्र राणाप्रताप सिंह ग्राम पटरी परानपुर थाना बिलरियागंज के निवासी बताए गए हैं। सभी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं