सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

रौनापार। थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांधीनगर में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के समय वृद्ध सिवान में मवेशी चराने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांगेपुर गांधीनगर निवासी रामनयन यादव (62) पुत्र तीरथ यादव बुधवार को दिन में गांव के कुछ लोगों के साथ मवेशी चराने सिवान में गया था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर रामनयन की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए अशोक, बनवारी, मजनू, रामदरश, ब्रह्मा की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सूचना तहसील व पुलिस प्रशासन की दी गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ओमकान सोनकर भी मौके पर पहुंचे और पीएम के बाद पारिवारिक लाभ दिलाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं