सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शक्ति मोहन को शहर की कमान, कई सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। नवागत सीओ शक्ति मोहन अवस्थी को सीओ सिटी बनाया है।
सीओ शक्ति मोहन अवस्थी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने बुधवार के जिले में कार्यभार संभाला। इसके बाद एसपी ने उन्हें सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी। सीओ सिटी रहे महेंद्र शुक्ला को सीओ सदर का चार्ज दिया गया है। सीओ सदर रहीं सौम्या सिंह को अब सीओ सगड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीओ सगड़ी के पद पर तैनात रहे अनिल कुमार वर्मा को अब सीओ फूलपुर बनाया गया। सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी को सीओ बूढ़नपुर बनाया गया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बदलाव किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं