सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवती को घर से उठा ले जा कर किया दुष्कर्म


आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ में जुटी है पुलिस

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को घर से अगवा कर दो युवकों ने नहर किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के बयान के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।

पीड़ित युवती बुधवार की रात अपने घर के बारामदे में सोई थी। देर रात लगभग दो बजे एक युवक मौके पर पहुंचे और उसका मुंह दबा कर उसे उठा ले गए। गांव के बाहर नहर के किनारे ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटने पर युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पुलिस को दी गई। चार दिनों के अंदर दुष्कर्म की दूसरी घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ सिटी मौके पर पहुंच कर युवती का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं