सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़क हादसे में घायल दर्जी की इलाज के दौरान मौत

खलीलाबाद के पास हुआ था हादसा
आजमग
ढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद गांव के पास मंगलवार की देर रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
 रानी की सराय थाना के जगन्नाथ सराय गांव निवासी बाबूलाल (50) पुत्र सोइत पेशे से दर्जी का काम करता था। उसकी रानी की सराय कस्बा में दुकान थी। रोज की भांति मंगलवार की रात लगभग दुकान बंद कर वह सेठवल गांव में किसी के यहां तेरही भोज में शामिल होने गया था। वहां से रात साढ़े नौ बजे वह साइकिल से घर जा रहा था। अभी वह खलीलाबाद गांव के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं