सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रैक्टर के हल में फंस कर मासूम की मौत

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कूड़ेभार गांव की घटना

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कूड़ेभार गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर के हल में फंस कर एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

कूड़ेभार गांव निवासी सार्थक यादव (08) पुत्र संजय यादव शुक्रवार की शाम घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्य‌िक्त ट्रैक्टर लेकर खेत के जुताई के लिए जा रहा था। रास्ता सकरा होने के चलते सार्थक ट्रैक्टर के पीछे लगे हल में फंस गया और गंभीररुप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं