सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवरात

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव की घटना

रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सो कर उठने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दिया है।

फरिहा गांव निवासी अफ्फान पुत्र अनीस खान का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और आलमारी-बक्सा आदि तोड़ कर उसमें रखे नकदी व जेवरात आदि पर हाथ साफ कर दिया। रात में परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हुई। परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो आलमारी व बक्सा आदि टूटा तथा सामान फैला देख कर हतप्रभ रह गए। तत्काल सूचना यूपी 112 पर दी गई। पीड़ित के अनुसार चोर छह सोने की अंगुठी, एक सोने की चेन के साथ ही लगभग 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया है। जिसकी अनुमानित कीमत पीड़ित ने 1.30 लाख रुपये बताया है। चोरी के घटना की जानकारी पर सीओ सदरशक्ति मोहन पुलिस बल, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया। घटना के बाबत अफ्फान ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं