सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पुलिस को चकमा देकर भागा मोबाइल चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा

बिलरियागंज। थाने की पुलिस को चकमा देकर एक मोबाइल चोर हथकड़ी समेत फरार हो गया। फरार चोर की तलाश में पुलिस खाक छानती रही। बाद में धान के खेत में काटकर फेंकी गई हथकड़ी पुलिस ने बरामद किया, लेकिन चोर को पुलिस ढूंढ नहीं सकी। बाद में ग्रामीणों ने फरार चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बुधवार को एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया था पकड़ा गया मोबाइल चोर कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवानपुर का निवासी है। बुधवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे गिरफ्तार मोबाइल चोर पेशाब करने के लिए सिपाही के साथ गया था। इसी दौरान सिपाही को धक्का देकर वह धान के खेत में भाग गया। हथकड़ी को किसी तरह से काट कर खेत में फेंक भाग गया। मोबाइल चोर के भागने की सूचना सिपाही ने थाना प्रभारी व अन्य को दिया। पुलिस बिलरियागंज हाइडिल मार्ग से अकटहिया मार्ग पर घंटों तलाश में हांफती रही। खोज बीन के बाद पुलिस निराश होकर वापस आ गयी। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोर को ढूंढ निकाला और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे पुलिस पकड़ कर थाने पर लायी। पुलिस से पूछने पर पता चला कि वह युवक शातिर मोबाइल चोर है। चोर के फरार होने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं