सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

आधा दर्जन मुहल्लो में तीन दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र हाफिजपुर में लगा 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आने के चलते उसे अब बदला जाएगा। जिसके कारण इस उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अवर अभियंता रमाकांत यादव ने बताया कि उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसलिए हाफिजपुर चौराहा से लेकर, दलसिंगार मुहल्ला, पांडेय बाजार, बदरका, तकिया, मुकेरीगंज, बाजबहादुर, कोटकिला, बलरामपुर की विद्युत आपूर्ति 11 से 13 अक्टूबर तकप्रभावित रहेगी। अवर अभियंता ने बतया कि इन मुहल्लों को तीन दिन तक रोस्टिंग के हिसाब से बिजली मिलेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं