सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

सीसी टीवी फूूटेज की मदद से छानबीन में जुटी पुलिस

प‌‌ीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर 

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में हनुमान मंदिर के पास बुधवार की रात्रि मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपए का सामान उठा ले गए। पी‌ड़ित को घटना की जानकारी दूसरे दिन सुुबह आस-पास के लोगों से हुई। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

 जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसर जमीन बेलसर गांव निवासी राजेश कुमार मौर्य पुत्र स्व. दूधनाथ की अजमतगढ़ बाजार में मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार की शाम को राजेश दुकान बंद कर घर चले गए। डेर रात रात्रि चोर दुकान का ताला तोड़कर 100 डेटा केबिल, 20 बड़ी पुरानी मोबाइल, 12 छोटी मोबाइल, दो लैपटॉप सहित हजारों के सामान उठो ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह आस-पास के दुकानदारों से हुई। मौके पर पहुंचे राजेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अजमतगढ़ बाजार पहुंचे चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह सीसी टीवी की फूटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटे हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। बाजारों में बढ़ती चोरियों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। अजमतगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल ने कहा कि जल्द ही चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं