सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

माहुल जहरीली शराब कांड में सपा विधायक की जमानत अर्जी खारिज

आजमगढ़। माहुल कस्बे में 21 फरवरी 2022 को जहरीली शराब से हुई 13 से अधिक लोगों की मौत के मामले में कोर्ट ने सपा विधायक रमाकांत यादव की जमानत अर्जी  खारिज कर दी है। बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद तथा विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया था। जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में जांच के दौरान पुलिस ने 14 वें आरोपी के तौर पर सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम भी मुकदमे में जोड़ा गया। इस मामले में 29 जुलाई को इस न्यायालय ने पुलिस के अनुरोध पर रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही फूलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर फूलपुर थाने में भी दर्ज मुकदमे में दो अगस्त को कोर्ट ने सपा विधायक को न्यायिक हिरासत में लिया। इन दोनों मामलों में सपा विधायक रमाकांत यादव ने सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई पूरी करने के बाद एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज ओम प्रकाश वर्मा तृतीय ने आरोपी पूर्व सांसद तथा वर्तमान विधायक रमाकांत यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने पैरवी की।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं