सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आरा मशीन में लकड़ी काटने के दौरान करेंट से युवक की मौत

मृतक के परिवार में कोहराम

माहुल। माहुल बाजार में मंगलवार को आरा मशीन पर लकड़ी काट रहे एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी संतोष यादव पुत्र राजाराम माहुल बाजार के अहरौला रोड पर आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था। रोजाना की तरह वह आरामशीन पर आया तो भारी बारिश होने की वजह से वह बैठा रहा। बारिश की रफ्तार जब कम हुई तो वह आरा मशीन चालू करने के लिए जैसे स्टार्टर की बटन दबाया वैसे ही विद्युत करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक संतोष अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके तीन पुत्र हर्षित (12) हर्ष (10) और अर्पित (8) वर्ष का है। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं