सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में असलहे के बल पर शिक्षक से छिनैती

आधार संशोधन करा लौट रहे थे घर पति-पत्नी 

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज करौती मार्ग पर बुधवार की देर शाम बदमाशों ने असलहे के बल पर शिक्षक से मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के‌ लिए पुलिस को तहरीर दी है।

 जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के सैदपुरवां गांव निवासी सहायक अध्यापक संजय राम पुत्र स्व. दीपचंद सहायक शिक्षक है। बुधवार की शाम को वह पत्नी सुनीता के साथ आधार संशोधन के लिए लालगंज के पास चंद्रभानपुर छावनी पर गए थे। आधार संशोधन के बाद रात नौ बजे के करीब वह घर जा रहे थे। इस बीच श्रीरामगंज बाजार के समीप श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज खरगपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और संजय राम गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। असलहा सटाकर पत्नी का पर्स, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेहनगर और गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने पीड़ित सहायक अध्यापक से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं