सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

दिल्ली से घर के लिए निकला युवक लापता, परिजन परेशान

मानक नगर थाने से परिजनों को किया गया फोन

थाने में पहुंच बेटे का पर्स व मोबाइल प्राप्त किया

आजमगढ़। दिल्ली से घर के लिए निकला एक युवक रास्ते से लापता हो गया। युवक कहां गया, किस परिस्थित‌ि में है, यह किसी को नहीं पता। वहीं लखनऊ में उसका पर्स और मोबाइल मिलने से परिजन परेशान हैं। हालांकि पिता ने लखनऊ के मानकनगर थाने पर पहुंचकर उसका पर्स व मोबाइल को प्राप्त किया और थाने में लिखित तहरीर दी है। पुत्र के लापता होने से परिवार परेशान है। वह तरह-तरह की आशंकाओं से घिरे पड़े हैं।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेम पांडेय 22 अक्टूबर को दिल्ली से रोडवेज की बस से आजमगढ़ घर आने के लिए निकला था। परिवार को इसकी जानकारी भी थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें मानक नगर थाने से फोन आया था कि उनके पुत्र का पर्स व मोबाइल थाने में है। आकर यहां प्राप्त कर लें। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि लखनऊ के आलमबाग रोडवेज बस अड्डे पर उतरकर लड़खड़ा कर गिर गया। वहीं मौके पर पर गिरे पर्स और मोबाइल को एक आटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस को दे दिया। ट्रैफिक पुलिस ने मानक नगर थाने पर पर्स और मोबाइल को दे दिया। पुलिस की सूचना पर लखनऊ पहुंचकर पर्स व मोबाइल प्राप्त किया है। लापता युवक के पिता रमेश पांडेय ने लिखित तहरीर दी है।  घरवाले काफी परेशान हैं। प्रेम पांडेय दो भाई थे। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब इस हालत में परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मानक नगर पुलिस लखनऊ द्वारा पिता केदिए गए बयान के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक  प्रेम पांडेय का कुछ पता नहीं चल सका है। चार बच्चे का पिता है। जिसे लेकर परिजन व गांव के ग्रामीण भी हैरान हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं