खास खबर
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...
सरायमीर के सुरही बुजुर्ग में फंदे से लटकी मिली छात्रा की लाश
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव निवासिनी एक बीकॉम के छात्रा का शुक्रवार की शाम घर में ही संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
सुरही बुजुर्ग गांव निवासिनी कुसुम चौहान (21) पुत्री श्याम चौहान बीकॉम की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम उसका शव घर में ही दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटकता मिला। जानकारी होते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगांवा ग्राम निवासी एक युवक को पकड़ा था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। चर्चा है कि यह युवक मृतका से मिलने के लिए आया था। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
