सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राजनीति में कब क्या हो कोई नहीं जानताः पूर्व मंत्री नकुल दूबे

प्रांतीय अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया फूल-माला से स्वागत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा राजनीति में कब क्या हो कोई नहीं जानता, कांग्रेस जमीन पर किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, शोषितों, पीड़ितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। देश के गरीबों का कैसे उत्थान हो उस दिशा में कांग्रेस काम कर रही है । 


नकुल दूबे ने उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इसके पूर्व नकुल दुबे के जनपद प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वदेव उपाध्याय को शाल भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में नफरत को समाप्त करने आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे के लिए भारत जोड़ों यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखों लोग प्रतिदिन पैदल चल रहे हैं देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसान समस्याओं स्वास्थ्य शिक्षा पर जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। आज सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को देश के बैंकों से कर्ज दिला रही है और पूंजीपति मित्र उसी कर्ज दी देश की संपत्तियां खरीद रहे हैं और देश को गुलामी की तरफ धकेलने का कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में श्री दुबे ने कहा मैंने 20-22 वर्षों तक बसपा में रहकर शोषितो वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया लेकिन वर्तमान में बीएसपी अपने मिशन से भटक चुकी है। आज देश में सच बनाम झूठ लड़ाई चल रही है जिसे सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही मजबूती से लड़ रही है ऐसे में हर देशभक्त का यह कर्तव्य है कांग्रेस के साथ जुड़ कर इस लड़ाई में अपना योगदान करें। प्रेस वार्ता में आशुतोष द्विवेदी, मुन्नू यादव, रमेश राजभर, मनोज कुमार सिंह, दिनेश यादव, ओंकार पांडेय, अजीत कुमार राय, रविकांत त्रिपाठी, अंसार अहमद, सुनील कुमार सिंह, रनबहादुर सिंह, विवेक राय, शीला भारती, रियाजुल हसन, मिर्जा साने आलम बेग, आदित्य सिंह, अहेमर वकार, हरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, सलमा सितारा, आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं