सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

परदेश से छुट्टी पर घर आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

गांव की चट्टी पर अज्ञात वाहन के धक्के से हुआ था चोटिल

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पिता ने पुलिस को दी तहरीर

मेहनगर। एक माह पूर्व परदेश से छुट्टी पर घर आए युवक की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बीती रात किसी काम से थाना क्षेत्र के करनेहुवां की चट्टी पर आया था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प‌ुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं परिवार के लोगों  ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुवां गांव निवासी मनोज राम 32 पुत्र दयाराम बाहर रहकर नौकरी करता था। एक माह पूर्व घर आया था। बीती रात आठ बजे मनोज बाजार गया था, घर लौटने के दौरान मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग स्थित चट्टी के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में मनोज को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर मनोज की मौत से पत्नी का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उधर मनोज के पिता दयाराम ने शनिवार की सुबह मेहनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं