सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

कारागार में बंदी की बिगड़ी हालत, हुई मौत

हत्या के आरोप में 12 साल से काट रहा था सजा

आजमगढ़। जिला कारागार में बंद एक बंदी की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हत्या के मामले में 12 साल से बंद था। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत नदवल निवासी लखेंदर शर्मा (45) पुत्र स्व. सूरत शर्मा हत्या के एक मामले में जिला कारागार आजमगढ़ में 12 सालों से बंद था। शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत जेल में ही खराब हुई। जिस पर जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर उसे जेल प्रशासन जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बंदी के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं