सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धाश्रम पर धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

वृद्धजनों में अधिकारियों ने उपहार वितरित कर लिया आर्शीवाद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धजनों का किया उपचार

रानी की सराय। एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस शनिवार को बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धा आश्रम पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आश्रम में अधिकारियों  ने वृद्धजनों को उपहार देकर आर्शीवाद लिया। वहीं स्वास्थ्य ‌विभाग रानी की सराय की टीम ने कैंप लगाकर वृद्धजनों का उपचार किया और दवाएं दी। 

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल और एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने वृद्धजनों को उपहार आदि भेंट कर किया। वृद्धाश्रम में मौजूद 55 महिलाओं और पुरूषों को समाज कल्याण अधिकारी और एसडीम सहित आश्रम के संचालक श्याम पांडेय ने माला पहना और अंगवस्त्र, फल, मिष्ठान दिया।  समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने संस्था के कार्यकर्ताओं से वृद्ध माता पिता का पूरा ख्याल रखने और किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका निर्देश दिया। एसडीएम निजामाबाद हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वही इनरव्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ के तरफ से आए हुए महिला कार्यकत्रियों ने भी वृद्धजनों में अंगवस्त्र मिष्ठान फल सहित तुलसी की माला और हनुमान चालीसा का वितरण किया। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग रानी की सराय की टीम ने कैंप लगाकर मेडिकल चेकअप किया। 

कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष त्रिपाठी सहित जिले से आए नोडल अधिकारी डा. ए अजीज, एफएलसी दिलीप कुमार मौर्य, चंद्रप्रकाश सिंह डाटा इंट्री आपरेटर ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं दी। अंत में संस्था के अध्यक्ष अरविंद राय ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं