सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आदर्श इंटर कालेज के नवनिर्मित भवन का शत्रुघन मौर्य ने किया लोकार्पण

संस्थापक राजबहादुर सिंह ने अतिथियों को किया सम्मानित

धूमधाम से मना कालेज का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

बरदह। क्षेत्र के पारा जिवली स्थित आदर्श इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्क‌ृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वहीं कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य ने किया। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत‌ जरूरी है। जिस क्षेत्र या समाज में बच्चे और युवा शिक्षा से वंचित हों, उस समाज का विकास नहीं हो सकता। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संस्थापक राजबहादुर सिंह के प्रयास की सराहना की। भाजपा के लालगंज जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय ने आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया। इस दौरान संस्थापक राजबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सतहरिया उद्योग क्षेत्र के उद्यमियों को बैज, अशोक स्तंभ और शाल भेंट कर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन पवन सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक गीत, नृत्य, नाटकों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को बृजेश कुमार यादव, गुलाबचंद पांडेय, अरविंद कुमार मौर्य, आशीष कुमार यादव, सुधांशु गुप्ता, विकास सिह, नगेंद्र सिंह, अनिल कुमार राय, त्रिवेणी शर्मा, अशोक सिंह आ‌दि मौजूद रहे। अंत मेें प्रधानाचार्य अरविद सिंह ने सभी का आभार  प्रकट किया। संचालन कमला सिंह तरकश ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं