सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

विवाहिता लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

रानी की सराय । थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासिनी विवाहिता शुक्रवार की शाम से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब विवाहिता का कहीं  पता नहीं चला तो प‌ति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। ‌जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाने के चड़ई गांव निवासी लक्ष्मण राम की पत्नी किरन शुक्रवार की शाम को घर से निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो लोगों ने समझा किसी के घर रूक गई होगी। जब रात होने भी किरन नहीं लौटी तो पति सहित पूरा परिवार उसकी तलाश में जुट गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पूरी रात तलाश की। शनिवार को पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रानी की सराय थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं