सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: निजामाबाद में पुलिस और लूटेरे से मुठभेड़.........

लूट के एक और आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

बीते 30 सितंबर को लूट की घटना में था शामिल

पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़। जिले में लूटरों की खैर नहीं है। मंगलवार की सुबह-सुबह निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और लूट के आरोपी की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने भागने के दौरान फाय‌रिंग की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लग गई। बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस मिला। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश 30 सितंबर की शाम एक लूट की घटना में शामिल था। 

मुखबीर से सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने अपने हमराहिओ के साथ लूट की घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम गंधवी कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। पुलिस से खुद को घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान गणेश पुत्र वीर बहादुर निवासी चकिया थाना सरायमीर के रूप में की गई। वह तो बदमाश द्वारा बताया गया कि 30 सितंबर की शाम वह अपने चार साथियों के साथ सरायमीर थाना क्षेत्र के चकमिया ग्राम निवासी अबुजार पुत्र अब्दुल मजीद से ₹30000 लूटने की बात स्वीकार की।


 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं