सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पशुओं को बचाने के चक्कर में चार हादसे का शिकार, भर्ती

 

रानी की सराय। थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क पर घुम रहे पशुओं को बचाने के ‌चक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना के क्रम में कोटवा में डीआईजी आवास के सामने बीती रात करीब साढ़े दस बजे आटो में सवार होकर आजमगढ़ से आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में आटो चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिसके चलते आटो पलट गया। इस घटना में रानी की सराय कस्बा के राजेश सोनकर 56  पुत्र पप्पू, निजामाबाद थाना के बढ़या गांवा निवासिनी धरमा देवी 45 पत्नी रामाश्रय घायल हो गई। इसी क्रम में एक अन्य घटना में आजमगढ़ से मेहनगर जाने के दौरान ऊंची गोदाम के पास देर रात लगभग दस बजे प्रदीप गौंड 22 पुत्र फूलचंद और प्रत्यूष 23 पुत्र बुझारत पाण्डेय बाइक से मेहनगर थाना के नई पलिया अपने घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। सभी को उपचार के लिए सदर में भर्ती कराया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं