सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्व. भुवनेश्वरी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पुत्र शिवम ने मरीजों में वितरित किया फल

आजमगढ़। जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता स्व. भुवनेश्वरी प्रसाद सिंह ‘भानू’ की आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलार को कुंदीगढ़ स्थित आवास में मनी। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सदर और महिला अस्पताल में पहुंच मरीजों में फल का वितरण किया।

जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि भुवनेश्वरी प्रसाद सिंह किसानों, शोषित वंचितों के मसीहा थे। ऐसे सामाजिक लोग विरले ही पैदा होते है। भुवनेश्वरी सिंह ने अपना पूरा जीवन आम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगा दिया। उन्होंने हमेशा समाज के निचले तबके के लिए संघर्ष किया। इनके सघर्ष को कभी भूलाया नहीं जा सकता। आंगतुकों का आभार प्रकट करते हुए समाजवादी युवजन सभा के पूर्व महासचिव शिवम भुवनेश्वरी सिंह ने कहा कि पिता जी ने सदैव गरीबों, शोषितों व वंचितों की लड़ाई लड़ी है। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करने का हमने संकल्प लिया है। उनके संघर्षो को आगे बढ़ाना हमारे जीवन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मेराज अहमद, शुभम सिंह, आदिल खान, प्रखर त्रिपाठी, रूद्रप्रताप सिंह, विजयबहादुर सिंह, राजू पंडित आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं