सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

प्रेमी युगल की मंदिर पर हुई शादी

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा ग्राम निवासिनी पूजा कुमारी (20) निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोजापुर के रहने वाले कुंदन कुमार से प्रेम करती थी । बृहस्पतिवार की रात कुंदन पूजा के बुलाने पर उससे मिलने आया था। जिसे परिजनों ने पकड़ लिया। ग्राम प्रधान नत्थूपुर संदीप यादव व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों के परिजनों के बीच पंचायत कराया। जिसमें दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। शुक्रवार शाम रानी पोखरा पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी संपन्न करा दी गई। संवाद

सर्वाधिक पढ़ीं गईं