सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दीपांशू हत्याकांडः पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में, एक फरार

फरार आरोपी की पत्नी और मां पुलिस हिरासत में

घर पहुंचा शव, मचा कोहराम, राजघाट में हुआ अंतिम संस्कार

आजमगढ़। शहर के एलवल मुहल्ले में मंगलवार की शाम दीपांशू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में  पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। जबकि एक फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की पत्नी और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर बुधवार को जब युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में राजघाट में किया गया। 

 जानकारी के अनुसार एलवल मुहल्ला निवासी दीपांशु चौधरी 19 पुत्र विजय चौधरी की मंगलवार की देर शाम घर से कुछ दूर स्थित एक हाता के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही दो महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही जांच की कवायद में पुलिस जुट गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर दीपांशु के पिता विजय चौधरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सौरभ यादव उर्फ निरहू पुत्र विंध्याचल यादव, राजीव यादव पुत्र मनोज यादव, गुड्डू शर्मा पुत्र गणेश शर्मा व अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की पुत्र स्व. सुरेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। ‌चार नामजद में तीन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि एक फरार है, पुलिस अभियुक्त की पत्नी व मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं