सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

भाजपाईयों ने सेवा पखवाड़ा के तहत मक्खापुर में लगाए पौधे

मानव जीवन की सुरक्षा के लिए धरती को रखना होगा हरा-भरा

माहुल। फूलपुर तहसील के मक्खापुर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। 

रविवार को मक्खापुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह, भाजपा नेता राम सूरत राजभर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हेमंत तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य धरणीधर पांडेय ने पीपल, पाकड़, आम, गूलर, अमरुद, नीम, नींबू सहित 150 पौधे लगाए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह ने कहा कि पौधे धरती का श्रृंगार हैं। धरती पर मानव जीवन को बचाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। पंडित धरणीधर पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति ही है, जो हमें जीवन जीने के लिए फल, फूल, अन्न औषधि प्रदान करती है। इस लिए मानव जीवन की रक्षा के लिए फल, फूल और औषधीय पौधा लगाना चाहिए।  भाजपा नेता राम सूरत राजभर ने पौधों के संरक्षा और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रिंकू राजभर, राकेश मिश्रा, राजेश पांडेय,  रामसूरत राजभर, धरणीधर पाण्डेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलजार शेख एवं संचालन राजेश पाण्डेय ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं