सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

परदेश से लौटा युवक पहुंचा प्रेमिका से मिलने, परिजनों ने पहुंचा दिया थाने

पुलिस ने समझौता करा प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी

सगड़ी। थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी में शुक्रवार की शाम को परदेश से कमाकर आए प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इस दौरान परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और प्रेमी को थाने पहुंचा दिया। थाने पर दोनों परिवारों के बीच घंटों बहस होती रही। अंततः पुलिस के काफी समझाने पर दोनों के परिवार माने और दोनों की वहीं पास स्थित मंदिर में शादी करा दी। 

 रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी गांव निवासी महेश पुत्र बुधराम कर्नाटक में नौकरी करता है। शुक्रवार की देर शाम वह कमाकर घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद वह अराजी देवारा नैनिजोर बैरावा गांव स्थित अपनी प्रेमिका गूंजा पुत्री घुभारी के घर पहुंच गया। इस दौरान परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बेटे की पुलिस हिरासत में होने की खबर पर पर लड़का पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। काफी बहस के बाद दोनों पक्ष प्रेमी और प्रेमिका की शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की वहीं पास स्थित मंदिर में शादी करा दी गई।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं