सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रानी की सराय पटेल नगर में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

बाइक सवार दोनों युवक भी घायल, एक की हालत गंभीर

मृतक के परिजनों ने बाइक सवारों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

रानी की सराय। थाना क्षेत्र के पटेल नगर में गुरूवार की सुबह सवा दस बजे के करीब बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पीएचसी रानी की सराय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक अधेड़ के परिवार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में  नामजद तहरीर दी है।

  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ‌चड़ई गांव निवासी दीपक यादव 22 पुत्र स्व. हरिराम यादव और ऋषभ यादव 23 पुत्र राकेश यादव गुरूवार को बाइक से गंभीरपुर थाना के खुर्ररमपुर स्थित एक विद्यालय में परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों युवक अभी रानी की सराय थाना के पटेल नगर पहुंचे ही थे कि इस दौरान सरायहाजी (पटेल नगर) निवासी शकुर खां (50) रोड क्रास कर रहे थे। तभी वह बाइक की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ‌जिससे बाइक पर सवार दीपक सहित ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए रानी की सराय पीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर सूचना पर युवकों के परिवार के लोगों पीएचसी पहुंच गए। पीएचसी पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को रेफर कर दिया। दीपक के परिवार के लोग उसे आजमगढ़ किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चले गए। जबकि ऋषभ के परिवार के लोग उसे कोटिला ले गए। बताया जा रहा है कि दीपक की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में अधेड़ शकुर खां की मौत हो गई। शव पीएम को भेजा गया। उधर मृतक के परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर घायल दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं