सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के छपरा सुल्तानपुर गांव में बीती रात मायके में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला। साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार मऊ जिले के बासरथपुर गांव निवासी सागर पुत्र लालजी केरल में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी शादी वर्ष 2022 मई को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासिनी सोनम 22 पुत्री रमेश कुमार से हुई थी। पूनम दो माह से अपने मायके में रह रही थी। बीती रात्रि लगभग 12 बजे फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह जब लोगों ने आवाज लगाई तो वह बाहर नहीं निकली, लोगों ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर वह नाराज थी और रात में भोजन करके अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय सहित चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद तहरीर लेकर लौट गई। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं