सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बाढ़ से प्रभावित आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम



बाढ़ से प्रभावित आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रौनापार शुक्रवार को दाम महुला में कैंची बांध कटने से ग्रामीणों में आक्रो‌श व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9.30 बजे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर यूनियन बैंक महुला के पास टैक्टर ट्राली लगाकर चक्काजाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक पहुंचे, राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आधे घंटे बाद आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग आवागमन सुचारू हुआ।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं