सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अधिवक्ताओं मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

बरदह। मार्टीनगंज तहसील सभागार में बुधवार को समारोह का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने सपा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ‌सिंह यादव को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन  रखा और निधन पर दुख व्यक्त किया। तहसील मार्टीनगंज के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व एसडीएम विशाल कुमार ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। एसडीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी नेता थे और लोहिया उनके आदर्श थे। वह समाज के दबे, कुचले व शोषितों को ऊपर उठाने का काम किया। जिले के विकास में उनका काफी योगदान रहा है। उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि वे नेता ही नही जननायक थे।  इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद, सह मंत्री माता प्रसाद यादव, अमरनाथ यादव, बृजेश सिंह, आलोक यादव, आरएन तिवारी, श्रीपति यादव, भगवान दास, मनोज, आंबेडकर, संदीप यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं