सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइक सवार ने महिला से जेवरात व नकदी छीना

 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आईमा गांव निवासिनी अनीता चौहान का पति रोजी रोटी के लिए विदेश रहता है। शनिवार की सुबह अनीता किसी काम से सठियांव जाने के लिए घर से निकली। हरैया मोड़ पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा। उसने महिला से पूछा कि कहीं चलना है। जिस पर अनीता ने सठियांव जाने की बात कही। इस पर बाइक सवार ने उसे बैठा लिया और सठियांव छोड़ने के बजाए उसे लेकर ‌जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवां चला गया। अनीता ने पूछा कि यहां क्यो लेकर आए हो तो कहा कि अभी सठियांव चलते हैं। इसके बाद दो और युवक वहां पहुंच गए। अनीता के अनुसार तीनों ने मिल कर उसकी चेन, कान की बाली व पास में मौजूद पैसा आदि छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने मुबारकपुर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं