सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लैला-मजनू का परिजनों ने छिला बाल, दो गिरफ्तार

माहुल। दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को विवाहित प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों का मुंडन करा दिया। बाद में पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी व प्रेमिका दोनों विवाहित है और कई बच्चों के मां-बाप भी है। इसके साथ ही कई बार फरार भी हो चुके है। दोनों के बाल मुड़ाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रेमिका की उम्र 35 साल है और वह कई बच्चों की मां भी है। कई वर्षो से उसका गांव के ही एक 38 वर्षीय युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा है। उसके साथ वह पूर्व में कई बार घर छोड़ कर भाग भी चुकी है। एक सप्ताह पूर्व परिजन उसे घर लाए और पंचायत में दोनों ने अब अपने-अपने घर रहने की बात पर सहमति भी जताया। इसके बाद भी प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने से बाज नहीं आए। जिससे नाराज होकर प्रेमिका के परिजनों ने रविवार को प्रेेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया और दोनों के बाल का मुंडन करा दिया। इस बीच जानकारी होने पर दीदारगंज थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची। जहां प्रेमिका की तहरीर पर प‌ुलिस ने परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा नामजद किए गए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं