सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

घर के पीछे सेंध काट कर नगदी सहित दो लाख के आभूषण ले गए चोर

रानी की सराय। थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव में चोर बीती सेंध काटकर एक व्यक्ति के घर से नगदी सहित दो लाख के आभूषण चुरा ले गए। पड़ित को घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंधौरी गाव निवासी सुरेंद्र यादव बाहर रहकर नौकरी करती है। घर पर उनकी पत्नी मीना देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। रात में परिवार के लोग भोजन करके सोने चले गए। देर रात चोरी पीछे से सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए। इस दौरान चोर बक्सा और एक अटैची उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। परिवार के लोगों के शोर पर आस-पास के लोग जुट गए। घर से थोडे दूर नहर के पास एक खेत में अटैची, बक्सा आदि फेंका मिला। पीड़िता मीना देवी ने बताया कि चोर घर में रखी नगदी सहित सोने का मांग‌टीका, नथिया, दो चैन, कंगन, एक जोड़ा कनफूल सहित लगभग दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। प‌ीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना  प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं