सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मां दुर्गा पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते वीडीयो हुआ वायरल

शिकायत के बाद एसओ ने कहा, होगी कार्रवाई
बरदह।
थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मां दुर्गा के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालगंज ज्योति प्रताप सिंह, बरदह मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में थाने पर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव निवासी कुछ लोगों द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें तीनों युवक मां दुर्गा के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब इसकी जानकारी भाजपा के पदाधिकारियों को हुई तो तत्काल थाने पर पहुंचकर इन तीनों युवकों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। मां दुर्गा के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा जो लोग आरोपी है उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को धार्मिक भावनाएं  को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है, और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर बृजेश राय, जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी, हेमंत तिवारी, अजय सिंह, पंकज सिंह, अरुण उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा समेत आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं