सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बारावफात पर आपत्तिजनक नारा लगाने में चार और गिरफ्तार


आजमगढ़।
बारावफात के मौके पर शहर में निकले जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार और अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया था और दो किशोर भी अभिरक्षा में लिए गए थे।
बीते नौ अक्टूबर को जिले में बारावफात का जुलूस शहर में निकला था। जुलूस के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक नारेबाजी किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर हिन्दूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। एसपी के निर्देश पर इस प्रकरण में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस नारेबाजी करने वालों को चिन्हित करने की कवायद में जुट गई थी। पूर्व में एक अभियुक्त मो. फैज निवासी हर्रा की चुंगी को पुलिस ने शिब्ली कालेज के पास से 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके साथ दो किशोर भी अभिरक्षा में लिए गए थे। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ही चार और युवकों को चिन्हित किया। जिन्हें मंगलवार को तकिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में अमजद उर्फ मासूम निवासी पहाड़पुर, नूर आलम निवासी प्रतापपुर थाना करंडा जिला गाजीपुर, सलमान निवासी बाजबहादुर व रिजवान निवासी बाजबहादुर शामिल है। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं