सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

मां को दी विदाई, भंडारे में सैकड़ों ने चखा प्रसाद

माहुल। फूलपुर तहसील क्षेत्र के निजामपुर बाजार में दुर्गा मां के पंडाल में हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा समापन के बाद देर रात भक्तों द्वारा मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान निजामपुर बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा को भ्रमण कराया। मां दुर्गा की मूर्ति जिधर से गुजरी उधर मां को विदा करने वालों का तांता लगा रहा। हर ओर मां के जयकारे लग रहे थे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आंसू, नितिन अग्रहरी, गोलू अग्रहरि, रोहित अग्रहरि, सोनू सैनी, दिनेश प्रजापति, सुशील विश्वकर्मा, अंकित अग्रहरि आदि मौजूद रहे। 


 




सर्वाधिक पढ़ीं गईं