सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

नगर को सुंदर बनाने में जुटे भारद कार्यकर्ता

आजमगढ़। नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के अभियान में  लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  नरौली डिवाइडर पर उग आई झाड़ झंखाड़ की सफाई करके पौधों की कटिंग किया।
 अभियान का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी के अभाव ये पौधे जब सूख रहे थे तब हम लोगों ने बाल्टी  लोटा में पानी लाकर सिंचाई करके इन्हें बचाया। अब बारिश में ज्यादा घास फूस बढ़ गई थी। पौधे इधर उधर लटक रहे हैं इनको व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि सुंदर दिखें। एक सप्ताह में इसे पूरा साफ कर देंगे। इस मौके पर नसीम अहमद, जैनेंद्र चौहान, राजन अस्थाना, रवि प्रकाश, धर्मवीर शर्मा, सुनील वर्मा, नीरज, आरपी श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित थे। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं