सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

तीन दिन से युवक लापता, बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका

बाढ़ के पानी में घुस कर घर जाने के दौरान हुआ लापता

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी मलहपुरवा गांव निवासी एक युवक तीन दिन से लापता है। बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाने पर बृहस्पतिवार को गुमशुदगी की तहरीर दिया है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन ग्रसित है।
अराजी मलहपुरवा गांव निवासी नंदलाल भारती पुत्र स्व. रामाश्रय भारतीय मंगलवार की सुबह घर से महराजगंज बाजार गया था। बाजार से शाम को वह महुला गढ़वल बांध के मलहपुरवा ढ़ाले से पैदल पानी में होकर घर के निकला लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। परिजनों को बाढ़ के पानी में नंदलाल के डूब जाने की आशंका हुई और बुधवार को नंदलाल के बड़े भाई छोटेलाल भारती ने महराजगंज थाने पर भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दिया। वहीं बृहस्पतिवार को दिन में नंदलाल का चप्पल बगहवा गांव के पास पड़ा मिला। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन ग्रसित हैं। पत्नी का तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं